‘द इंडिया हाउस’ की शूटिंग में धोती पहनकर सेट पर पहुंचे अनुपम खेर

0 286

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का नाम ‘द इंडिया हाउस’ है। फिल्म निर्माताओं ने खास अंदाज में अनुपम खेर के सेट पर पहुंचने का एलान किया और उनकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। फिल्म प्रोडक्शन कंपनी अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर अनुपम खेर के सेट पर आने की एक वीडियो साझा की गई। इस वीडियो में अनुपम खेर कार से उतरकर मेकअप लेने के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स ने लिखा कि भारतीय सिनेमा के कालजयी दिग्गज अनुपम खेर जी ने ‘द इंडिया हाउस’ की शूटिंग शुरू कर दी है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इस ऐतिहासिक फिल्म में एक सशक्त और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस वीडियो में अनुपम खेर को धोती पहने हुए भी देखा जा सकता है। फिलहाल, उनका पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन सफेद बाल, चश्मा और धोती को देखकर उनके लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि ‘द इंडिया हाउस’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। ‘द इंडिया हाउस’ का निर्देशन राम वामसी कृष्ण कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘भैरव गीता’ और ‘जोहर’ बना चुके हैं। वहीं, अनुपम खेर के साथ अभिनेता निखिल भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और राम चरण की कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी द्वारा मिलकर किया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.