ओडीओपी प्रशिक्षण और टूलकिट योजना के लिए 3 अक्टूबर तक करें आवेदन, 5-6 अक्टूबर को होगा साक्षात्कार

0 17

गौतमबुद्धनगर: एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 3 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गौतमबुद्धनगर पंकज निर्वाण ने दी।

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निर्धारित तिथि तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के चयन के लिए 5 और 6 अक्टूबर 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार दोनों दिन सुबह 11 बजे से होगा।

ग्रेटर नोएडा में होगा साक्षात्कार

अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के परिसर में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यालय सूरजपुर में कलेक्ट्रेट के निकट/पीछे, इकोटेक-2, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर में स्थित है।

योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए रविन्द्र कुमार से मोबाइल नंबर 9456671832 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.