फेरे होते ही दुल्हन के अंदर जगी ‘गुटखा’ का तलब, वरमाला पहने-पहने फाड़ा पैकेट और फिर…

0 299

नई दिल्ली। बारां में हाल ही में बड़ा कीर्तिमान स्थापित हुआ. यहां 26 मई को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 2222 जोड़े शादी के बंधन में बंधे, जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी दर्ज किया गया. इस सामूहिक विवाह सम्मेलन के बारे में जिसने भी सुना, वो हैरान रह गया. क्योंकि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बने.

बारां में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन के वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. शादी के बाद एक-दूल्हा-दुल्हन का वीडियो सामने आया है. घर जाते हुए दुल्हन कुछ ऐसा करती हुई नजर आती है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. वीडियो देखने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं. वहीं, एक प्रेमी का विवाह सम्मेलन में जा धमकी और प्रेमी द्वारा शादी करने का विरोध जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया.

एक वीडियो वो है, जिसमें शादी संपन्न होने के बाद हर कोई अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था. वहीं, एक दूल्हा भी अपनी पत्नी के साथ घर जाने की तैयारी कर रहा था. दूल्हा वहां खड़ा होकर किसी को कॉल कर रहा है. इसी बीच दुल्हन हाथ में गुटखा निकालती है, फिर वह गुटखा को मिलाती है और अपने पति के सामने ही खा जाती है. पास ही गाड़ी के अंदर बैठे हुए एक शख्स ने दुल्हन के गुटखा खाते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दूसरी ओर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फेरे के दौरान एक प्रेमिका आ धमकी और प्रेमी द्वारा विवाह करने का विरोध जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया. यह दोनों ही वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं और सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.