The Odyssey की रिलीज से पहले विदेशी बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धमाल 4’, 7 दिन में दुनियाभर से 132 करोड़ से ज्यादा की कमाई

0 29

मुंबई: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। बिना बड़े प्रचार के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले सप्ताह में घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत पकड़ बनाई है। अब हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी की रिलीज से पहले फिल्म ने सात दिनों में दुनियाभर में 132 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है।

10 जुलाई को रिलीज हुई धमाल 4 ने शुरुआती सप्ताह में लगातार अच्छी कमाई दर्ज की। वीकेंड के बाद भी फिल्म की रफ्तार बनी रही और सातवें दिन भी करोड़ों रुपये का कारोबार करने में सफल रही।

सातवें दिन भी जारी रही कमाई

रिपोर्ट के मुताबिक, सातवें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि यह आंकड़ा पिछले दिन की तुलना में थोड़ा कम रहा, लेकिन फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है।

विदेशी बाजार में भी फिल्म ने सातवें दिन करीब 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही ओवरसीज कलेक्शन बढ़कर लगभग 18.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

दुनियाभर में 132.74 करोड़ रुपये का कारोबार

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 का नेट कलेक्शन 96 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जबकि भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 114.49 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

भारतीय ग्रॉस कलेक्शन और विदेशी बाजार की कमाई को मिलाकर फिल्म ने रिलीज के पहले सात दिनों में दुनियाभर में करीब 132.74 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

अब ‘द ओडिसी’ से होगी असली परीक्षा

17 जुलाई को हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नई हॉलीवुड रिलीज का असर धमाल 4 की कमाई पर कितना पड़ता है।

फिलहाल द ओडिसी के अलावा बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म को किसी बड़ी रिलीज से सीधी टक्कर नहीं मिल रही है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.