पुंछ में LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश, सेना और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी

0 218

जम्मू/पुंछ: जम्मू-कश्मीर के राजौरी से सटे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर आज सुबह से ही भारतीय सेना और घुसपैठियों के बीच भीषण गोलीबारी जारी है। सेना ने सोमवार सुबह पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गई।

रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सेना के सतर्क जवानों ने आज सुबह बालाकोट सेक्टर के डब्बी इलाके में बाड़ के आगे जीरो लाइन के पास कुछ संदिग्ध हलचल देखी। जब जवानों ने संदिग्ध घुसपैठियों को ललकारा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी होने लगी।

सूत्रों ने बताया कि इलाके में अभी भी सेना का ऑपरेशन जारी है। घुसपैठ की कोशिश को पूरी तरह से नाकाम करने और आतंकियों के किसी भी मंसूबे को विफल करने के लिए अतिरिक्त सैन्य बल को मौके पर भेजा गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.