लगातार हार से पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, प्लेऑफ्स की रेस हुई रोमांचक; जानिए किस टीम के कितने फीसदी चांस

0 30

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ्स की तस्वीर अब बेहद दिलचस्प होती जा रही है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले के बाद अंक तालिका के समीकरण तेजी से बदले हैं। एक समय प्लेऑफ्स की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही पंजाब किंग्स के लिए अब खतरे की घंटी बजने लगी है।

पंजाब किंग्स के चांस में बड़ी गिरावट
पंजाब किंग्स के प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावना मुकाबले से पहले करीब 85 प्रतिशत बताई जा रही थी, लेकिन अब यह घटकर लगभग 62.5 प्रतिशत रह गई है। लगातार खराब प्रदर्शन ने टीम की स्थिति कमजोर कर दी है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन लगातार हारों के बाद अब टीम का टॉप-4 में पहुंचना भी आसान नहीं दिखाई दे रहा।

गुजरात, आरसीबी और हैदराबाद सबसे मजबूत दावेदार
आईपीएल के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर के अनुसार, फिलहाल प्लेऑफ्स के लिए सबसे मजबूत स्थिति गुजरात टाइटन्स की मानी जा रही है। गुजरात के पास टॉप-4 में पहुंचने के 80.2 प्रतिशत चांस बताए गए हैं।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावना 80.1 प्रतिशत है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के चांस 80 प्रतिशत बताए गए हैं।

इन तीनों टीमों ने पूरे सीजन में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और अब प्लेऑफ्स की रेस में सबसे आगे नजर आ रही हैं।

चेन्नई और राजस्थान भी रेस में कायम
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें भी अभी बरकरार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई के पास प्लेऑफ्स में पहुंचने के 42.7 प्रतिशत चांस हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह आंकड़ा 41.8 प्रतिशत बताया गया है।

हालांकि दोनों टीमों को आगे के मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज करनी होगी।

दिल्ली कैपिटल्स लगभग बाहर
दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति सबसे ज्यादा खराब मानी जा रही है। मैच से पहले तक टीम के प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावना करीब 8 प्रतिशत थी, लेकिन अब यह घटकर केवल 1.2 प्रतिशत रह गई है।

यानी अब दिल्ली के लिए प्लेऑफ्स का रास्ता लगभग बंद माना जा रहा है।

केकेआर की उम्मीदें अभी जिंदा
कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेऑफ्स में पहुंचने की संभावना 11.6 प्रतिशत बताई गई है। हालांकि टीम के लिए राह बेहद मुश्किल मानी जा रही है।

इससे पहले केकेआर के चांस करीब 20 प्रतिशत बताए जा रहे थे, लेकिन हालिया नतीजों के बाद उनकी स्थिति भी कमजोर हुई है।

मुंबई और लखनऊ पहले ही बाहर
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ्स की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। अब बाकी टीमों के बीच असली लड़ाई टॉप-4 और खासकर टॉप-2 में जगह बनाने को लेकर है।

टॉप-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं, इसलिए हर टीम की नजर अब ऊपरी स्थानों पर बनी हुई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.