उद्धव गुट को तगड़ा झटका, PM मोदी पर विवादित लेख मामले में संजय राउत के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

0 38

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र से मिली बड़ी खबर के अनुसार, राज्यसभा सांसद और सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत (Sanjay Raut FIR) के खिलाफ यवतमाल (Yavatmal) के उमरखेड़ पुलिस स्टेशन में अब FIR दर्ज की गयी है। जानकारी दें की ‘सामना’ में 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ एक आपत्तिजनक लेख लिखा गया था।

वहीँ इस लेख के खिलाफ BJP के यवतमाल के संयोजक नितिन भूतड़ा की शिकायत के आधार पर धारा 153 (A), 505 (2) और 124 (A) के तहत FIR दर्ज की गई है। PM मोदी को लेकर आपत्तिजनक लेख का दावा शिकायतकर्ता ने किया है। दरअसल शिवसेना (UBT) के मुखपत्र ‘सामना’ में PM मोदी के बारे में आपत्तिजनक लेख लिखने के आरोप में यवतमाल पुलिस ने पार्टी के सांसद संजय राउत के खिलाफ देशद्रोह और अन्य आरोपों में FIR दर्ज की है। इस बाबत BJP के यवतमाल जिला समन्वयक नितिन भुटाड़ा की ओर से राज्यसभा सदस्य राउत के खिलाफ की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

क्या है राउत का कहना
इधर ‘सामना’ में PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख के लिए अपने खिलाफ मामला दर्ज होने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउतने कहा कि, “हम PM मोदी का सम्मान करते हैं। लेकिन खुद गृहमंत्री अमित शाह ने कुछ दिन पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर टिप्पणी की थी, अब क्या उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा? हमारे देश में लोकतंत्र है और कई नेता बयान देते हैं। तो फिर आप सभी के खिलाफ मामले दर्ज क्यों नहीं करते। ऐसे में तो उन्हें यह कहने का बिल्कुल अधिकार नहीं है कि उन्होंने आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।”

सामना में PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख का मामला
जानकारी दें कि एक जिम्मेदार राज्यसभा सांसद के अलावा राउत ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक भी हैं। अपनी शिकायत में भुटाड़ा ने दावा किया कि राउत ने 10 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखा था। जिसके बाद यहां यवतमाल के उमरखेड़ थाने में राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 124 (ए) (देशद्रोह), 153 (ए) (धर्म, जाति, जन्म स्थल, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (2) (समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.