मुजफ्फरपुर के 4.17 लाख पेंशनधारियों को बड़ी सौगात, खातों में भेजे गए ₹64.58 करोड़

0 17

मुजफ्फरपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में जून माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई। मुजफ्फरपुर जिले के 4,17,002 पेंशनधारियों के खातों में कुल 64 करोड़ 58 लाख 31 हजार 400 रुपये भेजे गए।

कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। लाभार्थियों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा।

4.17 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिला पेंशन का लाभ

जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के कुल 4,17,002 लाभार्थियों के खातों में जून माह की पेंशन राशि का भुगतान किया गया। विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत अलग-अलग श्रेणियों के लाभार्थियों को सीधे बैंक खातों में राशि भेजी गई।

किस योजना में कितनी राशि भेजी गई

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,27,221 लाभार्थियों को 27 करोड़ 98 लाख 86 हजार 200 रुपये हस्तांतरित किए गए।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 27,500 लाभार्थियों के खातों में 6 करोड़ 5 लाख रुपये भेजे गए।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना के 2,336 लाभार्थियों को 51 लाख 39 हजार 200 रुपये की राशि दी गई।

लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 26,745 लाभार्थियों के खातों में 3 करोड़ 85 हजार 300 रुपये ट्रांसफर किए गए।

बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना के 22,050 लाभार्थियों को 2 करोड़ 47 लाख 42 हजार 800 रुपये प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के सबसे अधिक लाभार्थी

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत जिले में सबसे अधिक 2,11,150 लाभार्थियों को लाभ मिला। इस योजना के अंतर्गत 24 करोड़ 54 लाख 77 हजार 900 रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गए।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.