बड़ी खबर! मुंबई के RBI ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, गवर्नर और वित्तमंत्री के इस्तीफे की मांग

0 316

मुंबई: मुंबई में स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। यह धमकी आरबीआई के ईमेल पर दी गई है। बतायब जा रहा है कि आरबीआई ऑफिस के अलावा एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सहित 11 जगहों को बम धमाके के जरिए उड़ाने की धमकी दी गई है। रिज़र्व बैंक को भेजे गए ईमेल में गवर्नर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग भी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, धमकी भरा यह ईमेल सुबह 10.50 को प्राप्त हुआ। इसमें कहा गया है कि अगर डेढ़ बजे तक मांगे नहीं मानी जाती तो एक एक कर 11 स्थानों पर बम धमाका किया जायेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से मुंबई पुलिस ने बताया कि आरबीआई को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इस ईमेल में आरबीआई दफ्तर, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम रखे जाने की बात कही गई है। इस मेल में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई है। मुंबई में कुल 11 जगहों पर बम की धमकी दी गई, पुलिस ने इन सभी जगहों पर जाकर जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.