आजमगढ़ में इनामी लुटेरे का एनकाउंटर, पुलिस को बड़ी सफलता

0 352

आजमगढ़ : यूपी पुलिस और लुटेरों के बीच सोमवार को आजमगढ़ में एनकाउंटर हो गया। पुलिस को इसमें बड़ी सफलता मिली। लूट के आरोपी 25000 रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि इस लूटकांड में तीन आरोपियों सत्येंद्र यादव उर्फ छोटू, अनूप यादव उर्फ रितिक, और स्पर्श ऊर्फ नन्हें को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में शामिल एक और आरोपी विकास यादव 12 अक्टूबर को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। राहुल इस मामले में फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

आर्य ने बताया कि बीते 24 अगस्त को रणविजय चौहान जो जनपद गोरखपुर के थाना बांसगांव के ग्राम मसूरियापुर का निवासी था भारत फाइनेंस कंपनी का वसूली एजेंट था। वह पैसा वसूल कर 122518/ रुपए,एक टैब, बायोमेट्रिक, व एक मोबाइल लेकर जा रहा था। रास्ते में अहिरौला थाना क्षेत्र के बहरा नहर के पास इन लुटेरों ने मोटरसाइकिल की डिक्की से बैग में रखा रूपया लूट लिया। 24 अगस्त को ही थाना अहरौला में इस घटना की प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी।

एसएसपी ने बताया कि लूट के आरोपी राहुल के बारे में आज सुबह सूचना मिली कि वह पूर्वांचल एक्सप्रेस के निकट खादारामपुर पुलिया के पास है। पुलिस ने घेरबंदी की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी अंबेडकर नगर जिले के थाना जैतपुर के करमुल्लापुर गांव का रहने वाला है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.