LPG सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट! दिल्ली से पटना तक नहीं बदले दाम, जानिए आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस का नया रेट

0 120

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़े तनाव के कारण इस सप्ताह क्रूड ऑयल महंगा हुआ है, लेकिन 18 जुलाई को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में देशभर में एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही उपलब्ध रहेंगे।

इससे पहले 1 जुलाई को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। वहीं 7 जून को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

जानिए प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेट

शहर घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम)
नई दिल्ली ₹942 ₹2,930
कोलकाता ₹968 ₹3,081.50
मुंबई ₹941.50 ₹2,885.50
चेन्नई ₹957.50 ₹3,106
गुरुग्राम ₹950.50 ₹2,947.50
नोएडा ₹939.50 ₹2,930
बेंगलुरु ₹944.50 ₹3,021
भुवनेश्वर ₹968 ₹3,114.50
चंडीगढ़ ₹951.50 ₹2,954.50
हैदराबाद ₹994 ₹3,191
जयपुर ₹945.50 ₹2,957.50
लखनऊ ₹979.50 ₹3,052
पटना ₹1,031.50 ₹3,227
तिरुवनंतपुरम ₹951 ₹2,971.50

ऐसे करें अपने शहर का ताजा रेट चेक

उपभोक्ता इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सिलेंडर बुकिंग के समय भी उपभोक्ताओं को अपडेटेड कीमत दिखाई जाती है।

क्या फिर सख्त होंगे एलपीजी बुकिंग के नियम?

एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी नियमों में बदलाव को लेकर फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अभी तक ऐसा कोई संकेत भी नहीं मिला है कि नियमों को और सख्त किया जाएगा।

हालांकि, पिछली बार युद्ध जैसी परिस्थितियों के दौरान केंद्र सरकार ने एलपीजी वितरण व्यवस्था में कुछ अहम बदलाव किए थे। उस समय ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग के बीच न्यूनतम 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का अंतर निर्धारित किया गया था। इसके साथ ही सिलेंडर की सुरक्षित और पारदर्शी डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए ओटीपी आधारित व्यवस्था लागू की गई थी। वर्तमान में भी एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी बिना ओटीपी सत्यापन के नहीं की जाती।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.