BJP ने चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, पीयूष गोयल को तमिलनाडु की जिम्मेदारी

0 4,098

नई दिल्ली: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी से कमर कस ली है। साल 2026 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने तय हैं। ऐसे में पार्टी ने चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया है।

भाजपा ने आज यानी सोमवार 15 दिसंबर को चुनाव प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल और मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी (Co-Incharge) बनाया गया है।

साल 2026 में उत्तर-पूर्वी राज्य असम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने बैजयंत पांडा को असम का प्रभारी नियुक्त किया है। सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जार्दोश को उप-प्रभारी बनाया गया है।

असम में भाजपा सत्ता में है और वह आगामी चुनाव में अपनी सरकार को बचाने के लिए मैदान में उतरेगी। जबकि तमिलनाडु में भाजपा ने कभी भी सत्ता का स्वाद नहीं चखा है। पार्टी तमिलनाडु में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है। तमिलनाडु में पारंपरिक तौर पर दो द्रविड़ पार्टियों DMK और AIDMK के बीच राजनीतिक जंग देखने को मिलती है और सत्ता का हस्तांतरण भी इन्हीं दो पार्टियों के बीच होता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.