एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में हुआ कम्बल वितरण एवं छात्रों ने इंडियन आर्मी डे पर वीर सेनारियों को याद किया

0 370

लखनऊ: प्रतिवर्ष की भाँति एसकेडी एकेडमी के प्रबन्धन ने बढ़ती ठण्डक को देखते हुए अपनी सभी शाखाओं में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री एसकेडी सिंह जी, निदेशक श्री मनीष सिंह जी सभी प्रधानाचार्या एवं स्टाफ उपस्थित रहे। साथ ही एकेडमी के छात्रों ने इंडियन आर्मी दिवस मनाया।

इस सुअवसर पर संस्था के निदेशक श्री मनीष सिंह जी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें हमारे वीर जवानों पर गर्व है जो किसी भी कठिन परिस्थितियों में सजग रहकर दिन रात पूरे देश की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहते हैं। हम उनकी वीरता एवं अदम्य साहस के लिए पूरी श्रद्धा से उनका अभिवादन करते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.