उत्तराखंड में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, पांच लोगों की मौत

0 292

अल्मोड़ा: उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा (Accident) हुआ है। यहां सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास बस दुर्घटनाग्रस्त ( Bus Accident) हो गई। इस हादसे में पांच से अधिक लोगों की मौत (Five People Dead) हो गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। पुलिस (Police) प्रशासन ने रेस्क्यू का काम तेज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह रामनगर से एक बस रानीखेत की ओर को जा रही थी। मारचुला के पास पहुंचने पर बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में 40 यात्री सवार थे। पांच यात्रियों के मौत की सूचना है। रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

इस संबंध में डीसी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि एंबुलेंस भेज दी गयी है। एसडीएम व पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव का तेजी से किया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.