ओवरलोड ट्रकों के विरूद्ध चलाये 23 से 30 जून तक अभियान: दयाशंकर सिंह

0 494

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश है कि ओवरलोड ट्रकों का संचालन बन्द होना चाहिए। इससे सड़कों की हानि के साथ सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा है कि 23 जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर अधिकाधिक वाहनों को निरूद्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस संबंध में उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद ने बताया कि सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों/सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों एवं यात्रीकर अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनसे अपेक्षा की गई है कि वे कृत दैनिक कार्रवाईयों से मुख्यालय को सूचना मेल के माध्यम से उपलब्ध करायें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.