केंद्र सरकार ने 14 राज्यों को 7,183 करोड़ रुपये का जारी किया अनुदान

0 416

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को 14 राज्यों को 7,183.42 करोड़ रुपये के हस्तांतरण के बाद राजस्व घाटा (पीडीआरडी) अनुदान की सातवीं मासिक किस्त जारी की।

यह अनुदान 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार जारी किया गया है। पैनल ने 2022-23 के लिए 14 राज्यों को कुल 86,201 करोड़ रुपये के अनुदान की सिफारिश की थी। अनुदान 12 समान मासिक किश्तों में अनुशंसित राज्यों को व्यय विभाग द्वारा जारी किया जाता है।

माह अक्टूबर 2022 की सातवीं किस्त जारी होने के साथ ही 2022-23 में राज्यों को जारी राजस्व घाटा अनुदान की कुल राशि 50,282.92 करोड़ रुपये हो गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.