चिकनगुनिया ने इन 16 देशों में मचाया कोहराम, चीन में 7000 केस; अमेरिका में अलर्ट

0 3,922

नई दिल्ली: चिकनगुनिया (Chikungunya) वायरस एक बार फिर दुनिया (World) के कई हिस्सों में सिर उठा रहा है. इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका (America) की सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने चीन (China) और कई अन्य देशों के लिए ट्रैवल अलर्ट (Travel Alert) जारी किया है. CDC ने अमेरिकी यात्रियों को जोखिम की चेतावनी दी है, खासकर उन जगहों पर जहां यह मच्छर जनित वायरस तेजी से फैल रहा है. खासकर चीन चिकनगुनिया के केस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. यहां 7000 मामले रिपोर्ट किए गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल अब तक सेंट्रल और साउथ अमेरिका, अफ्रीका, हिंद महासागर क्षेत्र और एशिया के कई हिस्सों में चिकनगुनिया के करीब 2.4 लाख मामले दर्ज किए गए हैं. जिनमें 90 मौतें भी हुई हैं. मसलन चीन का दक्षिणी प्रांंत ग्वांगडोंग जहां 2025 के जून से अब तक 7,000 से ज्यादा मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. इस शहर की आबादी करीब 78 लाख है. वहीं 2019 के बाद हांगकांग में चिकनगुनिया का पहला मामला अभी हाल ही में सामने आया.

CDC ने चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए लेवल-2 यानी सावधानी बढ़ाने की जरूरत वाली ट्रैवल हेल्थ नोटिस जारी की है. इसमें दक्षिण अमेरिका का बोलिविया, चीन का ग्वांगडोंग प्रांत, हिंद महासागर क्षेत्र के मेडागास्कर, मॉरीशस, मायोट, रीयूनियन, सोमालिया और श्रीलंका के देश शामिल हैं. इसके अलावा सीडीसी ने अमेरिका के यात्रियों के लिए ब्राजील, कोलंबिया, भारत, मेक्सिको, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और थाइलैंड को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.