लोगों के लिए नया काम करने जा रहे पंजाब के सीएम मान

0 261

पंजाब गवर्नमेंट ने बुधवार को मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित सिंघावाला टोल प्लाजा को पूरी तरह से बंद करवा दिया है। यह दसवां टोल प्लाजा होगा, जिसे पंजाब सरकार बंद करवाने वाली है। इस टोल प्लाजा के बंद होने से हर रोज लोगों के 4.50 लाख रुपये बच जाएंगे। सीएम भगवंत मान खुद इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

सीएम ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की है। उन्होंने लिखा कि राज्य में कई प्रमुख सड़कों पर टोल प्लाजा भी लगे हुए थे। इस वजह से रोजाना लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह पर तो इसके विरोध में प्रदर्शन तक हो चुके हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने टोल प्लाजा हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि क्षेत्र के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने बोला था कि वैसे तो 21 जुलाई को टोल प्लाजा बंद हो रहा था लेकिन सरकार इसे समय से पहले बंद करवाने वाली है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.