CM योगी आज एक लाख युवाओं को देंगे गिफ्ट,स्मार्टफोन और टैबलेट का इंतजार खत्म

0 443

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में स्मार्टफोन और टैबलेट (Tablet and Smartphone) का इंतजार कर युवाओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) शनिवार को एक लाख युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट गिफ्ट करेंगे. इन स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए उन्हें न सिर्फ पढ़ाई के लिए कंटेंट मिलेगा, बल्कि रोजगार से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी. हालांकि आज एक लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे. वहीं पहले चरण 16 लाख युवाओं को राज्य सरकार टैबलेट और स्मार्टफोन देंगी.

सीएम योगी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर इकाना स्टेडियम में एक लाख युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करेंगे. इसके साथ सीएम योगी डिजी शक्ति पोर्टल और डिजी शक्ति स्टडी एप भी लॉन्च करेंगे. डिजी शक्ति आध्यायन ऐप सभी स्मार्टफोन और टैबलेट में इंस्टॉल किया गया है और इसके माध्यम से संबंधित विश्वविद्यालय या विभाग छात्रों को पढ़ाई के लिए सामग्री उपलब्ध होगी. इसके लिए राज्य सरकार आईटी कंपनी इंफोसिस से करार कर रही है। आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत ने बताया कि युवाओं को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के लिए उत्कृष्ट सामग्री मिलेगी.

जानकारी के मुताबिक आज लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पहले चरण में फाइनल ईयर में पढ़ने वाले प्रदेश के युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे. जबकि इसके बाद जिलों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर वितरण किए जाएंगे. राज्य सरकार का कहना है कि जिन युवाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वह कल से डिजी शक्ति पोर्टल पर दोबारा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं जिन लोगों इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराए हैं, उन्हें आज टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे.

फिलहाल राज्य सरकार राज्य के सभी युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने की योजना बना रही है. लेकिन चुनावी साल होने के कारण ऐसा करना सरकार के लिए संभव नहीं है. लिहाजा सरकार पहले चरण में 16 लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दे रही है और इसके लिए राज्य सरकार ने पहले ही ऐलान कर दिया था.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.