CMPDI IPO: ₹21 GMP के साथ बाजार में हलचल, 20 मार्च से खुलेगा कोल इंडिया की सहायक कंपनी का इश्यू

0 228

नई दिल्ली। सरकारी क्षेत्र की कोयला कंपनी CMPDI का आईपीओ निवेशकों के लिए बड़ा मौका लेकर आ रहा है। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) का पब्लिक इश्यू 20 मार्च से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 24 मार्च को बंद होगा। आईपीओ से कंपनी करीब 1,842 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

कंपनी ने आईपीओ के लिए 163 से 172 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये रखी गई है। इस इश्यू के तहत कुल 10,71,00,000 शेयर जारी किए जाएंगे। कर्मचारियों को प्रति शेयर 8 रुपये की छूट भी दी जाएगी।

रिटेल निवेशकों के लिए एक लॉट में 80 शेयर निर्धारित किए गए हैं, जिसके लिए न्यूनतम 13,760 रुपये का निवेश करना होगा।

पूरी तरह OFS बेस्ड होगा IPO

यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित होगा, यानी इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। कंपनी की प्रमोटर कोल इंडिया लिमिटेड अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। यह मेनबोर्ड आईपीओ होगा, जिसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर की जाएगी।

लिस्टिंग और अलॉटमेंट की अहम तारीखें

आईपीओ 24 मार्च को बंद होने के बाद 25 मार्च को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। 27 मार्च को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट होंगे और 30 मार्च को कंपनी के शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो जाएंगे।

ग्रे मार्केट में दिख रहा दम

आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में CMPDI के शेयरों को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। 16 मार्च की शाम तक कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 21 रुपये तक पहुंच गया था, जो लगभग 12.21 प्रतिशत प्रीमियम को दर्शाता है।

हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि लिस्टिंग तक GMP में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है और इसमें बदलाव संभव है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत

कोल इंडिया जैसी बड़ी कंपनी की सहायक होने के कारण CMPDI के आईपीओ को लेकर निवेशकों में उत्साह है। लेकिन किसी भी निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल्स और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी होगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.