कोलंबिया: यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटी, 20 की दर्दनाक मौत, 15 घायल

0 455

नई दिल्ली. कोलंबिया (Columbia) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के पास्टो और पोपायन शहरों के बीच बीते शनिवार को यात्रियों से भरी एक बस पलट (Bus Accident) गई है। इस हादसे में 20 लोगों की मौत भी हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार यह दर्दनाक हादसा पैन-अमेरिकन हाईवे पर हुआ है। वहीँ पुलिस के मुताबिक, ब्रेक फेल होने के चलते ड्राइवर ने बस से अपना कंट्रोल खो दिया था। जिसके चलते यह हादसा हुआ।

वहीं हादसे के लेकर स्थानीय मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना बीते शनिवार को सुबह के वक्त हुई है। ऐसी भी आशंका जाहिर की जा रही है कि, कोई मैकेनिकल कमी के चलते उक्त यात्रियों से भरी बस पलट गई। लेकिन भगवान की दया से गनीमत तो यह रही है कि, बस पलटने के बाद पहाड़ी से नीचे नहीं गिरी। अगरऐसा होता तो मृतकों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती थी। बस पलटने के बाद, सड़क किनारे बने बैरियर से आकर अटक चुकी थी।

वहीं मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों को फिलहाल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ घायलों में तीन साल की बच्ची और आठ साल का एक लड़का भी शामिल बताये जा रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.