कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में बिगड़ी थी तबीयत

0 399

जालंधर: जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी शोक जताया है।

कांग्रेस सांसद के निधन की खबर मिलते ही राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है। वह सीधे अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस सांसद के परिजनों को सांत्वना दी। मिल रही जानकारी के मुताबिक, हर्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.