Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,781 नए मरीज, 18 लोगों की मौत

0 532

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित 12,781 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 8,537 रही।वहीं, कोरोना से 18 लोगों की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 27 लाख 07 हजार 900 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.61 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 76 हजार, 700 है। दैनिक संक्रमण दर 4.32 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2.96 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.81 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.