जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट का समन, 26 सितंबर को पेशी

0 609

नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने संज्ञान लिया। कोर्ट ने जैकलीन को समन जारी कर 26 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया। कोर्ट ने इसके साथ ही ईडी को जैकलीन के वकील को चार्जसीट की कॉपी सौंपने का निर्देश दिया। ईडी पहले ही सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 2 सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर चुकी है। मामले में सुकेश सहित सभी आरोपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए थे। वहीं अभिनेत्री जैकलीन ने एक फिल्म की शूटिंग के लिए पोलैंड जाने की इजाजत कोर्ट से मांगी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

इससे पहले ईडी ने जैकलीन को इस पूरे मामले में आरोपी बनाते हुए उनकी 7 करोड़ 27 लाख रुपये की संपत्ति को अटैच किया था। इसके अलावा आरोप भी लगाया गया है कि महाठग सुकेश ने जैकलिन को 7.7 करोड़ रुपये के कीमती उपहार और नगद राशि दी थी। ईडी ने कहा था कि जांच के दौरान पता चला है कि सुकेश ने जैकलीन को जबरन वसूली सहित आपराधिक गतिविधियों से कमाए गए से 5.71 करोड़ रुपये के गिफ्ट दिए थे। सुकेश ने मामले में अपनी लंबे समय से सहयोगी और आरोपी पिंकी ईरानी के जरिये ये गिफ्ट दिए थे। सुकेश चंद्रशेखर ने अंतरराष्ट्रीय हवाला ऑपरेटर अवतार सिंह कोचर के जरिये जैकलीन फर्नांडिस के परिवार के सदस्यों को 1,72,913 अमरीकी डालर और 2,67,40 ऑस्ट्रेलियन दिए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.