रसोईघर का प्लेटफार्म का चटक कर टूटना और चकला क्षतिग्रस्त होना भी दरिद्रता की निशानी

0 267

1. यदि घर में काले रंग के चूहे बहुत अधिक तादाद में दिन और रात भर घूमते रहते हो तो समझ लीजिए कि किसी रोग या शत्रु का आक्रमण होने वाला है.
2. . लाल चिंटियों के बारे में कहा जाता है कि घर में उसकी संख्या बढ़ने से कर्ज भी बढ़ता जाता है और यह किसी संकट की सूचना भी होती है.i
3. यदि घर में कौवा गिद्ध चील या कबूतर नित्य बैठते है और छह मास तक लगातार निवास बनाए हुए है तो गृहस्वामी पर नाना प्रकार की विपत्ति आने का सूचक होता है.
4. यदि सुबह के समय या शाम के समय कौवा मांस या हड्डी लाकर गिराता है तो समझ लीजिए कि अमंगल होने वाला है और बीमारी चोट आदि पर धन खर्च होगा.
5. यदि कोई भी पक्षी घर में किसी भी समय कोई लोहे का टुकड़ा गिराता है तो यह अशुभ संकेत होता है जिसके कारण अचानक छापा या कारावास होने की पूरी पूरी संभावना बनने लगती है.
6. घर में यदि कुतिया प्रसव करती है तो यह घर के मुखिया के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है. इसके कारण शत्रु की वृद्धि होती है तथा अपने ही परिवार में मतभेद होने लगते हैं.
7. यदि घर की छत दीवार या घर के किसी भी कोने में लाल रंग की चीटियां घूमती या रेंगती हुई दिखाई दे तो समझ लीजिए कि संपत्ति का क्षय होने वाला है या यदि पंख वाली चींटियां हो तो घर में बिना किसी कारण के क्लेश की स्थिति उत्पन्न होने लगती है.
8. यदि घर में दूध बार बार जमीन पर गिरता हो किसी भी कारण से तो घर में क्लेश और विवाद की स्थिति बनती है.
9. यदि घर में रसोईघर का प्लेटफार्म का चटक या टूट जाए या फिर चकला टूट या तड़क जाए तो यह दरिद्रता की निशानी है.
10. यदि पालतू गाय अपना दूध पीती हो या अत्यधिक सिर हिलाती होतो घर के गृहस्वामी के ऊपर कर्ज बढ़ता है और भाग्य खराब होने लगता है.
11. यदि किसी खुशी के कार्य पर घर में आग लग जाय तो धन हानि की संभावना बन जाती है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.