भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का क्रेज, रेलवे ने अहमदाबाद जाने के लिए चलाई विशेष ट्रेन

0 272

अहमदाबाद : अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में कल होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जबरदस्त क्रेज है। दोनों टीमों के लिए वल्र्ड कप का यह तीसरा मैच है। दोनों ही टीमें 2-2 मैच जीत चुकी हैं। उत्साह को देखते हुए रेलवे ने क्रिकेटप्रेमियों को सौगात दी है। मुंबई से अहमदाबाद जाने के लिए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेन नवी मुंबई से निकलेंगी, जो कल अहमदाबाद पहुंचेंगी।

ये ट्रेन दादर, पालघर, वापी, वलसाड़, नवसारी, सूरत और वडोदरा होते हुए अहमदाबाद पहुंचेंगी। साथ ही 15 अक्टूबर को 4 बजे यह ट्रेन वापस अहमदाबाद से नवी मुंबई के लिए रवाना होंगी। ऐसा पहली बार है, जब मैच के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन शुरू की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.