दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर नीरज बवाना का पिता गिरफ्तार, 50 लाख कैश और सवा किलो सोना बरामद

0 298

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के आउटर नॉर्थ पुलिस ने पूरी रात में दर्जनों जगह पर छापेमारी की। करीब 39 जगहों पर आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये नकद, सवा किलो सोना, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो, चार कट्टे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

अपराध की कमर तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए 18 सितंबर की रात बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान दिल्ली, सोनीपत, सांपला, झज्जर, रोहतक और बहादुरगढ़ में एक साथ 39 ठिकानों पर दबिश दी गई। छापेमारी का मुख्य लक्ष्य बवाना और उसके गिरोह की आर्थिक व आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसना था।

तिहाड़ जेल में बंद है नीरज बवाना
नीरज बवाना के पिता को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि गैंग के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार और संपत्ति है, जिनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में होता है। आपको बता दें कि नीरज इस समय हत्या के एक मामले में साल 2015 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर हत्या, लूट, रंगदारी जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.