महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सख्त संदेश: ‘वॉक ए कॉज़’ पोस्टर का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया विमोचन

0 4,926

लखनऊ: महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से वी नेशन मीडिया (V Nation Media) की ओर से ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत “Walk A Cause for Women Safety” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस जनजागरूकता अभियान के तहत आयोजित होने वाली ‘वॉक फॉर कॉज – महिलाओं के खिलाफ अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस’ के पोस्टर का उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विमोचन किया। यह वॉक रविवार, 18 जनवरी 2026 को नोएडा स्टेडियम में आयोजित होगी, जो सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगी।

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सख्त संदेश

पोस्टर विमोचन के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समाज को भी इस दिशा में एकजुट होकर आगे आना होगा।

मिशन शक्ति के तहत जनजागरूकता अभियान

वी नेशन मीडिया द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम मिशन शक्ति के उद्देश्यों को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस वॉक के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकार और आत्मसम्मान को लेकर जनमानस में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.