महाकुंभ में बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, अब तक 7.72 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में लगाई डुबकी

0 213

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बड़ी संख्या मं श्रद्धालु पहुंचकर संगम में डुबकी लगा रहे हैं। रविवार को भी 51.82 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। इसकी जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए दी गयी है। साथ ही बताया गया कि, अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में अभी तक डुबकी लगाई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि, भारत की विविधता में एकता के जीवंत प्रतीक, समता एवं समरसता के महासमागम ‘महाकुम्भ 2025, प्रयागराज’ में आज 51.82 लाख से अधिक और अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया है। संगम के पवित्र जल में पावन स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने वाले पूज्य साधु-संतों, 10 लाख कल्पवासियों एवं 41.82 लाख श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! माँ गंगा सभी के मनोरथ पूर्ण करें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.