Dhurandhar 2 Day 8 Collection: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा पहले हफ्ते का हर रिकॉर्ड, बनी नं. 1 फिल्म

0 131

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले आठ दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार दोपहर 3 बजे तक फिल्म ने देशभर में लगभग 17.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, हिंदी वर्जन की कमाई 16.63 करोड़ रुपए रही।

पहले 8 दिन में कुल कमाई
रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाय एक्शन ड्रामा ने पहले आठ दिन में कुल 641.57 करोड़ रुपए कमाए। हिंदी वर्जन अकेले ही 620.63 करोड़ रुपए (गुरुवार दोपहर 3 बजे तक) की कमाई कर चुका है। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी और 8 दिन के इस हफ्ते ने इसे पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया है।

पहले हफ्ते की टॉप 5 कमाई वाली फिल्में

  • धुरंधर 2 : 620.63 करोड़ रुपए
  • पुष्पा 2 : द रूल (हिंदी वर्जन) : 433.50 करोड़ रुपए
  • जवान : 391.33 करोड़ रुपए
  • पठान : 364.15 करोड़ रुपए
  • एनिमल : 338.63 करोड़ रुपए

टॉप 5 सबसे कमाऊ हिंदी मूवीज में शामिल ‘धुरंधर 2’
स्पाय ड्रामा ‘धुरंधर 2’ 8 दिन में ही टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में नं. 1 पर ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट है, जो 2025 में रिलीज हुआ था। टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट इस प्रकार है:

  • धुरंधर : 895.96 करोड़ रुपए
  • पुष्पा 2 : द रूल (हिंदी वर्जन) : 830.10 करोड़ रुपए
  • जवान : 643.87 करोड़ रुपए
  • स्त्री 2 : 627.02 करोड़ रुपए
  • धुरंधर द रिवेंज (हिंदी वर्जन) : 620.63 करोड़ रुपए (8 दिन में)

दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने 8 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म ने 744.58 करोड़ रुपए से अधिक और ओवरसीज मार्केट में 261.92 करोड़ रुपए से अधिक कमाए हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.