दूध के साथ गलती से भी न खाएं ये चीजे, सेहत को पड़ेगा भारी

0 4,750

नई दिल्ली : दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और यह सच भी है। दूध पीने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं जो शरीर के विकास में बेहद मदद करते हैं। कई लोग दूध (Milk) के साथ कुछ दूसरी चीजों का भी सेवन करते हैं।

दूध और मीट- प्रोटीन के लिए लोग दूध भी पीते हैं और मीट भी खाते हैं लेकिन इनको साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। इससे एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा पाचन क्रिया पर भी असर पड़ सकता है।

दूध और केला- कई लोग, खासकर जिम जाने वाले दूध और केले का साथ में सेवन करते हैं। आपको बता दें कि यह सेहत के लिए ठीक नहीं है। दरअसल दूध के साथ केला खाने से शरीर में भारीपन हो जाता है। इतना ही नहीं इससे ब्रेन का काम करना भी धीमा हो सकता है।

दूध और चेरी- मिल्क शेक पीना किसे पसंद नहीं होता। कई लोग मिल्क शेक में जमकर चेरी डाल देते हैं। ऐसा करना आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेद ने भी इस बात को माना है।

दूध और खट्टे फल- संतरा, नींबू, ग्रीन एप्पल, इमली, आडू, आवंला, अनानास आदि खट्टे फलों का सेवन दूध के साथ भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको पाचन संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।

दूध और दही- लोग कहते हैं सेहत बनाने के लिए खूब दूध और दही खानी चाहिए। यह सच भी है लेकिन इनको साथ में नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पेट खराब हो सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.