जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार, बोले- जनता का विश्वास प्रेरणा भी और दायित्व भी

0 28

नोएडा: सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों, संस्थाओं और संगठनों से मिले स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी का हृदय से आभार जताया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, भाजपा संगठनों, उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों, सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं, एनजीओ, आरडब्ल्यूए, एओए और अन्य प्रतिष्ठित लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर माननीय विधायकगणों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा नोएडा महानगर संगठन और गौतम बुद्ध नगर महानगर संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा चेयरमैन, उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं से जुड़े लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

जन्मदिन को बताया जनसेवा की जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर

डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों का प्रेम, विश्वास और आत्मीयता उनके लिए बेहद मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन उनके लिए केवल व्यक्तिगत उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोबारा स्मरण करने का अवसर भी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरणा लेते हुए वह अपने जन्मदिन पर ‘सेवा संकल्प’ को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि समाज और जनमानस की आवश्यकताओं को समझते हुए जनसेवा के कार्यों में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का उनका प्रयास रहेगा।

‘जनता का विश्वास सबसे बड़ी जिम्मेदारी’

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि जनता का विश्वास किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लोगों का दिया हुआ प्रेम और विश्वास उनके लिए प्रेरणा भी है और दायित्व भी। उन्होंने कहा कि इस विश्वास का सम्मान करते हुए आगे भी हर संभव अवसर पर समाज और जनता की सेवा के लिए तत्पर रहने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस आत्मीयता और विश्वास के साथ लोगों ने उन्हें अपना स्नेह दिया है, उसके लिए वह हृदय से ऋणी हैं। यह स्नेह उन्हें लगातार बेहतर कार्य करने, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और जनसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

‘अपना घर अपना आश्रम’ पहुंचकर निराश्रित लोगों को कराया भोजन

जन्मदिन के अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ‘अपना घर अपना आश्रम नोएडा’ पहुंचे। यहां निवासरत निराश्रित और बेसहारा लोगों के बीच उन्होंने समय बिताया और उन्हें ससम्मान भोजन कराया। उन्होंने सभी के सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना भी की।

कई जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष महेश चौहान, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, चेयरमैन भगवान दास सिंघल, चेयरमैन दीपक, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सत्यप्रकाश सिंह, सुरेश चंद शर्मा और प्रशांत त्यागी मौजूद रहे।

इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष जर्नादन भाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा, सत्यानारायण महावर, शशीधर उपाध्याय, मनीष तिवारी, दीनबंधु कुमार कुशवाहा, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, रामकिशन यादव, देवा भाटी, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, योगेंद्र चौधरी, महेश अवाना, विनोद शर्मा, डिम्पल आनंद, गोपाल गौर, भूपेंद्र सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव गर्ग, राजेश सिंह समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.