दिल्ली में ‘गाड़ी’ चलाना हुआ महंगा! आज से फिर बढ़े CNG के दाम, यहां जानें आज के ‘रेट’

0 118

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) में अगर आप अपनी गाड़ी चलने का शौक रखते हैं, तो जनाब अब आपको इसके लिए अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ सकती है। क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में आज से CNG के दाम (CNG Rates) में 95 पैसे/किलो की बढ़ोतरी की गयी है।

वहींअब इस 95 पैसे/किलो की बढ़ोतरी के बाद राजधानी में अब CNG की नयी कीमत 79.56/किलो हो गयी है। इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये/किलो। गुरुग्राम में 87.89 रुपये/किलो बढ़कर हो गयी है। इससे पहले दिल्ली में CNG की कीमत 78.61 रुपये/किलो थी।

जानकारी हो की, राष्ट्रीय राजधानी में यह दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं। गौरतलब है की यह इस साल पहली बार CNG की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है। पता हो की, बीते 8 अक्टूबर को कीमत में वृद्धि की गयी थी। जी हां, अक्टूबर में CNG की कीमत में 3 रुपये/किलो की बढ़ोतरी की गयी थी।

जानकारी दें की इस साल दिल्ली में CNG के दामों में 5 बार बढ़ोतरी हो चुकी है। बीते अप्रैल 2022 में कीमत 71.61 रुपये थी। उसके बाद फिर मई 2022 में यह बढ़कर 75.61 रुपये हुई। इसके बाद सितंबर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी। लेकिन फिर अक्टूबर में कीमत बढ़कर 78.61 रुपये हो गयी। वहीँ अब इसके रेट 95 पैसे/किलो बढाए गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.