हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता

0 456

शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर जिले (Kinnaur district) में शुक्रवार रात भूकंप (Earthquake) के कम तीव्रता के झटका महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 थी।

आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव सुदेश मोक्ता ने बताया कि रात करीब 10 बजकर दो मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र किन्नौर में नाको के निकट चांगो निचला था।

भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने कहा कि अब तक जान-माल के नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.