40 साल की उम्र के बाद खाएं कैल्शियम से भरी ये 10 चीजें, हड्डी बनेगी कड़क, यहां देखे…

0 113

उम्र बढ़ने के साथ शरीर बूढ़ा और कमजोर होने लगता है। खासकर हड्डियां कमजोर और बेजान होने लगती हैं। जाहिर है हड्डियों की ताकत छिन जाने से आपका पूरा शरीर अपंग होने लगता है। यह नैचुरल प्रोसेस है जिसे पूरी तरह रोका नहीं जा सकता है। लेकिन इतना जरूर है कि बेहतर देखभाल से हड्डियों और मांसपेशियों की ताकत को लंबे समय तक बढ़ाया जा सकता है।

Detoxpri की फाउंडर एंडहोलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट प्रियांशी भटनागर के अनुसार, हड्डियों में जान भरने के लिए कैल्शियम सबसे ज्यादा जरूरी पोषक तत्व है। शरीर में पर्याप्त कैल्शियम होने से हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखा जा सकता है। यही वजह है कि 40 की उम्र के बाद खाने में कैल्शियम की कमी नहीं होनी चाहिए। यही वो उम्र है, जहां शरीर जवाब देने लगता है और आप बूढ़े होने के राह पर चलना शुरू होते हैं। चलिए जानते हैं कि आपको इस उम्र में कैल्शियम से भरपूर किन-किन चीजों का सेवन बढ़ा देना चाहिए।

यदि आप शाकाहारी हैं तो टोफू आपकी कैल्शियम की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बढ़िया विकल्प है। टोफू में कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और यह नैचुरली ग्लूटेन-फ्री होता है। इसके अलावा सोयाबीन और फोर्टिफाइड सोया दूध में भी कैल्शियम और विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है।

हरी पत्तेदार सब्जियों की तुलना में क्रुसिफेरस सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें पालक, पत्तागोभी, ब्रोकोली, फूलगोभी आदि शामिल हैं। प्लांट बेस्ड डाइट लेने वालों के लिए क्रुसिफेरस सब्जियां कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत हैं।

डेयरी उत्पाद प्रोटीन और कैल्शियम का सबसे बड़ा स्रोत हैं। आपको दूध और दही का खूब सेवन करना चाहिए। पनीर कैल्शियम का एक और बढ़िया स्रोत है। इस उम्र के बाद इन चीजों का सेवन बढ़ा दें।

सैल्मन और टूना जैसी फैटी फिश कैल्शियम, विटामिन डी आदि पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करती हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होती है।

नट्स में सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम का भी एक बड़ा स्रोत हैं, जो हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। बादाम का सेवन विभिन्न तरीकों से भी किया जा सकता है जैसे बादाम का दूध, बादाम मक्खन आदि।

अंडे प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी सहित विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। सुनिश्चित करें कि आप पूरे अंडे का सेवन करें, न कि केवल अंडे के सफेद हिस्से का।

चिया बीज, खसखस, और अजवाइन के बीजों में भरपूर कैल्शियम पाया जाता है। यह प्रोटीन और फैटी एसिड का भी बढ़िया स्रोत हैं, जो आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। यह फास्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम का तगड़ा स्रोत हैं।

बीन्स और दालें फाइबर, प्रोटीन और अन्य मिनरल्स से भरपूर होती हैं लेकिन इनमें कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सोयाबीन, हरी बीन्स, लाल बाजरा और मटर सहित बीन्स और दालों में पर्याप्त कैल्शियम होता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.