लद्दाख से लेकर सोनीपत तक 6 जगहों पर ED का छापा, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलाशी जारी

0 260

नई दिल्ली: फेक क्रिप्टोकरेंसी के मामले में ईडी ने श्रीनगर जोन के लेह-लद्दाख क्षेत्र में पहली बार छापेमारी की है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत एआर मीर और अन्य लोगों द्वारा फेक क्रिप्टोकरेंसी का कारोबार चलाया जा रहा है। इसके तार हरियाणा के सोनीपत से लेकर लेह और जम्मू तक जुड़े हुए हैं।

ईडी लेह-लद्दाख से लेकर सोनीपत तक के 6 जगहों पर शुक्रवार को छापेमारी अभियान चला रही है। हजारों निवेशकों ने करेंसी यानी इमोइलेंट कॉइन में पैसा लगाया है। उन्हें न तो रिटर्न मिला और न ही करेंसी वापस की गई है। इस मामले में लेह क्षेत्र में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। जम्म-कश्मीर में भी कई शिकायतें मिली हैं। नकली फेक करेंसी के काराबार के भंडाफोड़ के लिए प्रवर्तन निदेशालय कई प्रमोटर्स की तलाश में जुटी हुई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.