सुनिश्चित करें मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई, बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र की राज्य सरकारों को चिट्ठी

0 354

नई दिल्ली : देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से मेडिकल ऑक्सीजन की नियमित और कार्यात्मक सप्लाई सुनिश्चित करने को कहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पत्र भी लिखा गया गया है।

केंद्र के पत्र में कहा गया है कि हालांकि, देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद धीमी है और स्थिति काबू में है। इसके बावजूद हमें आने वाली चुनौती के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए। केंद्र ने कहा है कि राज्य सरकारें सभी अस्पतालों में नियमित और कार्यात्मक मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करें।

केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि राज्य स्तर पर ऑक्सीजन कंट्रोल रूम को फिर से सक्रिय किया जाए और ऑक्सीजन से संबंधित मुद्दों और चुनौतियों को त्वरित समाधान किया जाए। इसके अलावा दैनिक ऑक्सीजन की मांग और खपत की भी निगरानी करने का निर्देश जारी किया गया है।

केंद्र ने कहा है कि आगामी चुनौती से निपटने के लिए सभी राज्य सरकारें अस्पतालों में लाइफ सपोर्ट सिस्टम जैसे- वेंटीलेटर्स की व्यवस्था को दुरुस्त करें। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर और उनकी रीफिलिंग के लिए बैकअप स्टोरेज की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.