बाथरूम में घुसकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, बचने आई बहू को भी दौड़ाया और फिर…

0 71

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के सदर क्षेत्र में खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया है। CRPF से VRS लेने वाले एक पूर्व सैनिक न अपनी ही पत्नी का ताबड़तोड़ गोलीबारी कर क़त्ल कर दिया। बाथरूम के भीतर पत्नी को 7 गोलियां मारकर छलनी कर दिया। गोली की आवाज सुनकर पहुंची बहू को भी मारने के लिए दौड़ाया। उसने स्वयं को कमरे में बंद कर बचाया। घटना को अंजाम देकर परिचितों के यहां पहुंच गया। परिचितों ने पुलिस को घटना की खबर दी तथा उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बताया गया है कि महेंद्र सिंह राठौर ने CRPF से VRS लिया था। तत्पश्चात, वह एक बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। दो बेटे हैं। एक शादीशुदा है, जबकि दूसरा छोटा है। बड़े बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। इस पर छोटा बेटा उसे लेकर चिकित्सालय गया था। पुत्रवधू पहली मंजिल पर कमरे में काम कर रही थी। बताया जाता है कि महेंद्र सिंह ने पत्नी नीतू पर बाथरूम के भीतर बंदूक से ताबड़तोड़ फायर किए। उसे एक के पश्चात् एक 7 गोलियां मार दीं। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। लेकिन, दरवाजा भीतर से बंद था।

अपराधी ने कहा कि उसने पत्नी का गोली मारकर क़त्ल कर दिया है। इससे लोग दहशत में आ गए। बाद में वह दरवाजा खोलकर मोटरसाइकिल लेकर भाग निकला। फिर अपने कुछ परिचितों के पास पहुंचा। क़त्ल की खबर दी। परिचितों ने फोन कर पुलिस को बुलाया तथा गिरफ्तार करा दिया। फिलहाल वारदात की वजह का नहीं पता चल सका है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.