‘ऐल्फा’ की चुनौती भी नहीं डिगा सकी ‘वेलकम टू द जंगल’, दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर डटे अक्षय कुमार

0 20

मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ दूसरे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने अब घरेलू और वैश्विक कमाई के दम पर मजबूत प्रदर्शन जारी रखा है। इस बीच हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट की स्पाई फिल्म ‘ऐल्फा’ से कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन शुरुआती चार दिनों में इसका असर अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई पर सीमित ही दिखाई दिया।

11वें दिन की कमाई आई सामने

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 2.65 करोड़ रुपये का शुद्ध कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल शुद्ध कमाई 117.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि सकल घरेलू कलेक्शन 139 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। दूसरे सोमवार को फिल्म के लगभग 5,972 शो चले और औसत दर्शक उपस्थिति करीब 12 प्रतिशत रही।

रविवार के मुकाबले आई बड़ी गिरावट

दूसरे रविवार को फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि सोमवार को यह आंकड़ा घटकर 2.65 करोड़ रुपये रह गया। यानी एक दिन में कारोबार में करीब 72.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद फिल्म ने दूसरे सप्ताह में भी अपनी रफ्तार बनाए रखी है।

ऐसा रहा अब तक का बॉक्स ऑफिस सफर

फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इससे पहले पेड प्रीव्यू के जरिए 3.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया। इसके बाद चौथे दिन 8.50 करोड़, पांचवें दिन 9.25 करोड़, छठे दिन 6.15 करोड़ और सातवें दिन 5.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को 7.50 करोड़ और रविवार को 9.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

दुनियाभर में 170 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। दूसरे सोमवार को विदेशी बाजार से फिल्म ने करीब 50 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे ओवरसीज कमाई बढ़कर 30.45 करोड़ रुपये हो गई। वहीं दुनिया भर में फिल्म का कुल कारोबार लगभग 170 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

200 करोड़ क्लब पर टिकी निगाहें

फिल्म की कमाई की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अब कारोबार की नजर 200 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है। ट्रेड विश्लेषकों की नजर इस बात पर बनी हुई है कि आने वाले दिनों में फिल्म इस महत्वपूर्ण पड़ाव तक कब पहुंचती है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.