मशहूर क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में कैंसर से निधन, दर्शकों की डिमांड पर मारते थे Six

0 85

नईदिल्ली. क्रिकेट जगत से मिल रही एक दुखद खबर के अनुसार पूर्व हरफनमौला भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी (Salim Durrani) का आज यानी रविवार को जामनगर में निधन (Death) हो गया है। वे 88 साल के थे। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित भी चल रहे थे। वहीं इसी साल जनवरी में वे घर पर गिर गए थे। इस घटना में उनकी जांघ की हड्डी टूट गई थी। जानकारी दें कि सलीम दुर्रानी पहले क्रिकेटर हैं, जिन्हें 1960 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था।

उनके क्रिकेट रिकॉर्ड कि बात करें तो उन्होंने अब तक 29 टेस्ट मैच खेले और 1202 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक लगाए। दुर्रानी ने अपने करियर में 755 शानदार विकेट लिए हैं। 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में वे जीत के हीरो भी रहे थे। उन्होंने कोलकाता और चेन्नई टेस्ट में 8 और 10 विकेट चटकाए थे।

बता दें कि दुर्रानी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 29 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में उन्होंने कुल 1202 रन बनाए। इन 1202 रनों में एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने करियर में कुल 75 विकेट भी लिए। सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान में हुआ था। वहीं 8 साल की उम्र में ही उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में आ गया। बाद में बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था।

जानकारी दें कि, सलीम दुर्रानी ने साल 1960 से 1970 के दशक में एक शानदार और बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी। साल 1960 में मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच में अपना डेब्यू किया था। ऐसा माना जाता है कि वह दर्शकों के कहने पर छक्का मारने के लिए मशहूर थे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.