महिला टीचर 16 साल के स्टूडेंट को लेकर हुई फरार,पुलिस ने ये बताया है प्यार का मामला

0 491

नोएडा:नोएडा के सेक्टर-123 में स्थित उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले विजय शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके 16 वर्षीय बेटे को ट्यूशन पढ़ाने वाली 23 वर्षीय महिला ने उसे अगवा कर लिया है। बच्चे के पिता ने इस ट्यूशन टीचर के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

सेक्टर-113 के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति ने बताया कि उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले विजय शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका 16 वर्षीय बेटा अनुराग शुक्ला उसी कॉलोनी में रहने वाली आयशा के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था। विजय शुक्ला ने आरोप लगाया है कि टीचर उनके बेटे का अपहरण करके फरार हो गई है। प्रजापति ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि टीचर स्टूडेंट को पसंद करने लगी थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छात्र को बरामद करने के लिए पुलिस के दो दल गठित किए हैं।

वहीं, थाना नालेज पार्क क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की को एक व्यक्ति ने होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर कथित तौर बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नॉलेज पार्क थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सैनी गांव निवासी दीपक उसे एक होटल में लेकर गया और उसने वहां पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उससे दुष्कर्म किया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.