दिल्ली: ITO के पास विकास भवन में लगी आग, मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां

0 364

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार यहां के ITO में विकास भवन (ITO Building) के पास आज आग लग गई है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां फ़ौरन मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी। अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

आज दिल्ली के ITO के पास स्थित विकास भवन में शनिवार सुबह उस वक्त जबरदस्त हड़कंप मच गया जब अचानक वहां आग लग गई। घटना पर मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद दमकल की 4 गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं। इस वक्त आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी और कितनी भयानक है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार किसी जनहानि की भी कोई खबर नहीं है। घटना पर विवरण का इंतजार है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.