चांद पर तिरंगा: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने दी बधाई

0 387

लखनऊ: प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान में हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने विक्रम लैंडर के चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर समस्त देशवासियों को बधाई दिया तथा इसे भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और तमाम देशवासियों के लिए गर्व का क्षण बताया है!

रज़ा ने इस ऐतिहासिक क्षण पर भाजपा मुख्यालय पहुंचकर आतिशबाजी की तथा भारत माता की जय और वंदेमातरम का उद्घोष किया। उन्होंने कहा कि माo प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हासिल हुई इस उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित है। पार्टी कार्यालय पर जश्न के दौरान अन्य कार्यकर्ता और माo पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

भाजपा उत्तर प्रदेश मुख्यालय पर चंद्रयान03 (विक्रम ) की सफ़ल लैंडिंग पर ISRO के वैज्ञानिकों की प्रशंसा और बधाई देते हुए तमाम देशवासियों को इस गौरवान्वित क्षण के लिए बधाई दी।

गौरतलब है कि बीजेपी नेता मोहसिन रज़ा ने कल लखनऊ में हजरत शाह मीना शाह दरगाह पर चंद्रयान 3 की सफलता के लिए दुआ मांगी थी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.