राजेश सिंह दयाल फ़ाउंडेशन द्वारा भव्य भागवत कथा एवं ग्राम वासियों हेतु मुफ़्त मेडिकल कैम्प की सौग़ात

0 540

लखनऊ: श्री राजेश सिंह प्रबंधक दयाल ग्रुप एवं अध्यक्ष राजेश सिंह दयाल फ़ाउंडेशन द्वारा सभी माननीय आगंतुकों को सूचित किया की आगामी 08 जून से 14 जून को समाज कल्याण एवं विश्व गुरु भारत का पूरा ज़ोर वैदिक सनातन संस्कृति की ओर विषय पर प्रसिद्ध पूजनीय महायोगी श्री देवरहा बाबा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक भव्य भागवत कथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचक श्री श्याम सुंदर पराशर जी के मुखारविंद से हम देवरहा बाबा की मचान से पूरे 8 दिन अभिभूत होते रहेंगे जो 14 जून को भंडारे एवं प्रसाद वितरण से समाप्त होगी ।

राजेश जी इस भव्य भागवत कथा का मक़सद समाज में बढ़ रही नकारात्मकता एवं हमारे युवाओं के भटकते कदमों को हमारी संस्कृति एवं उसकी शक्ति से परिचय करना भी है । उन्होंने ज़िम्मेदारी लेते हुए कहा की नई पीढ़ी में धर्म और संस्कृति के बीज बोने का बीड़ा हम सब का है । कथा में प्रदेश के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं प्रतिष्ठित समाज सेवियों की उपस्थिति दर्ज होने की जानकारी भी राजेश सिंह जी ने दी । देश विदेश में प्रसिद्ध एवं भारत के गौरव कवि श्री कुमार विश्वास ने भी 14 जून को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की पुष्टि की है यह जानकारी भी श्री राजेश सिंह दयाल जी ने प्रेस वार्ता में साझा की ।

अपने जीवन की पृष्ठ भूमि एवं सफलता का श्रेय उन्होंने देवरहा बाबा एवं अपने ग्राम देवसिया की मिट्टी को दिया एवं 3 मुख्य विषय – स्वास्थ्य, नशाख़ोरी, एवं पलायन पे अपनी चिंता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसपे कार्यरत रहने का आश्वासन दिया । स्वास्थ्य से जुड़ी ग्राम वासियों की समस्या का निस्तारण उन्होंने अगले माह से होने वाले मुफ़्त मेडिकल कैम्प द्वारा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जानकारी दी की इस कैम्प में तत्काल ब्लड टेस्ट एवं दवाइयों कि सुविधा उपलब्ध रहेगी । यह कैम्प राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन एवं चंदन हॉस्पिटल की साझेदारी में संचालित होगा ।

इस मौक़े पे साथ रहे राजेश सिंह श्रीनेत पूर्व प्रधान सांडा भी मौजूद रहे ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.