सेहत के लिए फायदेमंद ही नहीं, नुकसान दायक भी है गिलोय, ये लोग भूलकर भी न करें सेवन

0 139

नई दिल्‍ली। कोरोना काल (Corona period) से ही गिलोय का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए गिलोय काफी फायदेमंद माना जाता है। गिलोय (Giloy) का सेवन लोग जूस और काढ़ा दोनों के रूप में करते हैं। आयुर्वेद में गिलोय को काफी लाभकारी कहा जाता है। कहते हैं यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। जैसे- डेंगू, स्वाइन फ्लू, मलेरिया और डेंगू (Malaria and Dengue) । लेकिन गिलोय का इस्तेमाल हर किसी को यूं ही नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके कई साइड इफेक्ट्स भी सामने आए हैं। तो आज आपको हम गिलोय के फायदे के साथ ही इसके नुकसान के बारे में भी बताएंगे।

बीपी मरीजो के लिए
जिन लोगों को लो बीपी की समस्या है उन्हें बिना डॉक्टर के परामर्श के गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। गिलोय ब्लड प्रेशर को काफी ज्यादा कम कर देता है। तो अगर आपको लो बीपी की परेशानी है तो गिलोय का सेवन सोच समझकर ही करें।

गर्भवती महिलाएं
स्तनपान (Feeding The Beast) कराने वाली या गर्भवती महिलाओं को गिलोय का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं (pregnant women) के लिए गिलोय काफी हानिकारक है।

कब्ज की समस्या
गिलोय का अधिक सेवन करने से कब्ज (Constipation) की समस्या भी हो सकती है। गिलोय का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें।

गिलोय शरीर के लिए है हानिकार
एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि करीब 67 प्रतिशत यानी 29 लोगों की लिवर की समस्या मुख्य रूप से गिलोय से ही जुड़ी हुई थी। ये लोग न तो पहले से शराब पीते थे और न ही डायबिटीज, थायरॉइड या हाई बीपी का शिकार थे।

गिलोय के फायदे
जोड़ो में दर्द में फायदेमंद है।
आंखों की रोशनी तेज करता है।
खून को साफ करने में मददगार
इम्यूनिटी मजबूत करने में

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.