सस्ता हुआ सोना, चांदी में आई तेजी; MCX पर दिखा उलटफेर, जानें आज क्या रहे दाम

0 17

नई दिल्ली: सोमवार को घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जहां सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी में तेजी देखने को मिली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत ही कीमती धातुओं के लिए उतार-चढ़ाव भरी रही।

सुबह करीब 11:12 बजे 5 जून डिलीवरी वाला सोना 0.22 प्रतिशत यानी 328 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,202 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी ने बढ़त के साथ बाजार में मजबूती दिखाई।

सोना गिरा, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

MCX पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 1,52,487 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,530 रुपये पर बंद हुआ था। दिन के दौरान सोने ने 1,54,434 रुपये के उच्च स्तर और 1,51,892 रुपये के निचले स्तर को छुआ।

वहीं दूसरी ओर, 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 0.22 प्रतिशत यानी 580 रुपये की बढ़त के साथ 2,62,502 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। चांदी की शुरुआत भी कमजोर रही थी और यह 2,64,535 रुपये पर खुली थी, जबकि पिछला बंद स्तर 2,61,922 रुपये प्रति किलोग्राम था।

दिनभर के कारोबार में चांदी 2,64,922 रुपये के उच्च स्तर और 2,61,800 रुपये के निचले स्तर के बीच ट्रेड करती रही।

शुक्रवार को भी दिखा था हल्का दबाव

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 200 रुपये टूटकर 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता और निवेशकों की बदलती धारणा के चलते सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी कीमतों में तेजी या गिरावट की संभावना बनी हुई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.