स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG परीक्षा को 6 से 8 सप्ताह के लिए स्थगित किया

0 1,004

NEET 2022 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में एक आदेश में नीट-पीजी 2022 परीक्षाओं को 6 से 8 सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले यह परीक्षा 12 मार्च 2022 को आयोजित की जानी थी। आदेश में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET पीजी 2022 को 6-8 सप्ताह या उससे अधिक उपयुक्त रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है।

अधिकारियों के अनुसार NEET पीजी परीक्षा 2022 से संबंधित मौजूदा स्थितियों को देखने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, यह नीट पीजी 2021 काउंसिलिंग के साथ क्लैश कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को परीक्षा स्थगित करने से संबंधित याचिका पर सुनवाई करने वाला था। याचिका 25 जनवरी को दायर की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, 6 MBBS छात्रों ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया क्योंकि कई आवश्यकताओं, जैसे अनिवार्य इंटर्नशिप आदि, कई उम्मीदवारों द्वारा पूरी नहीं की गई थीं।

रिपोर्ट :- शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.