यूपी में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौके पर मौत

0 16,910

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सड़क हादसे की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो लोग इस घटना में घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक और अर्टिगा कार में आमने-सामने में भीषण टक्कर हुई। यही कारण है कि 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे की ये पूरी घटना यूपी के बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के कुतलूपुर कल्याणी नदी पुल से सामने आया है। हादसे का शिकार हुई अर्टिगा कार बाराबंकी की ओर से फतेहपुर की तरफ जा रही थी। तभी एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक श्रीकांत शुक्ला समेत 6 लोगों की मौके पर मौत ही मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों का इलाज जारी

बाराबंकी में भीषण हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव व राहत कार्य में जुट गई। डीएम शशांक त्रिपाठी एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.