यूपी में भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी इनोवा पेड़ से टकराई, छह लोगो की दर्दनाक मौत, आठ घायल

0 476

श्रावस्ती। लुधियाना से सवारियां लेकर इकौना क्षेत्र के करमोहना तेंदुआ पंडित आ रही इनोवा गाड़ी एनएच-730 पर पेड़ से टकराकर भीषण हादसे का श‍िकार हो गई।

घटना इकौना थाना अंतर्गत सीताद्वार के पास की बताई जा रही है। टक्‍कर इतनी तेज थी की छह सवार‍ियों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुल‍िस राहत और बचाव कार्य मे जुटी है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच रेफर किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.