राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले किस मुह से अयोध्या जाएंगे: मोहसिन रजा

0 329

लखनऊ, 11 फरवरी । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सभी मंत्री व विधायकों ने रविवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन किया। दर्शन से वापस लौटने पर सभी विधायक बहुत खुश दिखे। सब अपनी-अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। पूर्व मंत्री व एमएलसी मोहसिन रज़ा ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले किस मुह से अयोध्या आएंगे।

योगी सरकार के पूर्व मंत्री व एमएलसी मोहसिन रज़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरी सरकार और सभी विधायक आज अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीराम का दर्शन किए। मोहसिन रज़ा ने कहा कि सम्पूर्ण लोकों में सुंदर तथा रणक्रीडा में धीर, कमलनेत्र, रघुवंश नायक, करुणाकी मूर्ति और करुणा के भण्डार रूपी श्रीराम जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। श्रीराम राम सबके हैं, इस जगत के हैं। दर्शन से मन आहलादित है।

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में योगी जी पिछले सात वर्षों से गुण्डा राज समाप्त कर कानून का राज कायम किए हैं, प्रदेश को एक ट्रीलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर ले जा रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी के राज में देश महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है, इसमें और गति प्रदान करें। मोदी जी और योगी जी को और भी शक्ति प्रदान करें ताकि हमारे प्रदेश और देश का डंका दुनिया में और भी जोर से बजे। भारत का परचम दुनिया में फहराए। जय श्रीराम जय जय श्रीराम !

पत्रकारों के सपा नेताओं के अयोध्या नहीं आने वाले सवाल पर मोहसिन रज़ा ने कहा कि मेरी समझ से उन्हें आना भी नहीं चाहिए। राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले किस मुह से अयोध्या से आकर राम जी का दर्शन करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.